एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्तूबर को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि मंदिरों, श्रीराम मंदिरों, श्रीहनुमान मंदिरों तथा रामायण से संबंधित अन्य प्रमुख मंदिरों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजन के लिए डीएम एम अरुन्मोली की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है। तहसील, विकास खंड स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वाल्मीकि रामायण पाठ के लिए आवश्यक पुस्तकें, गायकों एवं कलाकारों की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सह...