एटा, जुलाई 6 -- Etah News: एटा,। पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में जनपद को एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। डीएम अरविन्द सिंह के सतत प्रयासों से मलावन स्थित लगभग 9,401 हेक्टेयर भूमि को वेटलैंड (आर्द्र भूमि) घोषित किए जाने को जिला आद्र भूमि समिति के माध्यम से शासन स्तर स्वीकृति को पत्रावली प्रेषित की गई है। इस प्रक्रिया को शासन स्तर पर स्वीकृति प्राप्त करने को पत्रावली प्रस्तुत करना जनपद के इतिहास में पहली बार है। जब इतने बड़े क्षेत्रफल को आर्द्र भूमि के रूप में अधिसूचित किए जाने की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंची है। जिला आर्द्र भूमि समिति में डीएम अरविन्द सिंह अध्यक्ष, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा सचिव, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिला कृषि अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता सिंच...