एटा, सितम्बर 18 -- Etah News: महिला के मरने के बाद युवक ने एक माह बाद बीमा कराया और धोखाधड़ी कर पॉलिसी की रकम को हड़प लिया है। जानकारी होने के बाद बंधन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने जलेसर थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बंधन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव रावत का आरोप है कि बड़े मियां दरवाजा रोड जलेसर निवासी अनीता देवी के नाम पर 22 अक्तूबर 2024 को 10 लाख 78 हजार 245 रुपये का बीमा कराया गया था। कंपनी को जानकारी दी गई थी वह पूरी तरह से स्वस्थ थी और बीमार भी नहीं थी। आरोप है कि जांच में पता चला कि अनीता देवी पॉलिसी जारी होने से तीन-चार माह पहले से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक अन्य नर्सिंग होम ले जाने की जानकारी भी मिली थी...