एटा, सितम्बर 25 -- Etah News: डीएम एम. अरुन्मोली शुक्रवार की शाम को अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड, मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पंजीयन कक्ष पहुंचकर उस दिन पंजीकृत मरीजों की संख्या एवं विवरण की जानकारी ली। आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने तथा पात्र मरीजों के पंजीकरण का विवरण ऑनलाइन दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए दोपहर तक कार्य किए जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुए निर्देश दिए कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी ए...