एटा, जुलाई 15 -- Etah News: कस्बा में स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकाल कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केन्द्र के खंड शिक्षाधिकारी नेत्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के माध्यम से नगर में घर घर पहुंचकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि बच्चों को प्रति दिन समय से स्कूल भेजकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराए। रैली के दौरान छोड़ पढ़ाई की है भूल, फिर से जाएंगे पढ़ने स्कूल, आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ ,स्कूल जाकर नाम लिखाओ, कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार आदि जागरूकता नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Etah News: प्रवेश उत्सव के तहत निकाली स्कूल चलो रैली रैली के दौरान खंड शिक्षाधिकारी नेत्रपाल, एआरपी विक्रा...