एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सूची में दर्ज हर नाम की हकीकत परखी जाएगी और घर-घर दस्तक देकर सत्यापन कराया जाएगा। पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटने पर जहां उसे तत्काल जोड़ने की प्रक्रिया होगी। एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन नामावली के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाए। खास तौर पर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान की जाए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सत्यापन के दौरान महिला-पुरुष मतदाता अनुपात, दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु के ...