एटा, अगस्त 4 -- Etah News: मोहल्ला शेरगंज स्थित शिवमंदिर में अराजकतत्वों ने तोड़-फोड़ कर दी। आरोप है कि शिव परिवार की मूर्ति भी चोरी कर ले गए। सुबह-सुबह लोगों को जानकारी हुई। गुस्सा बढ़ता देख काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए आक्रोशित लोग धरना पर भी बैठ गए। सीओ जलेसर की माने तो मंदिर की भूमि को लेकर विवाद है और मामला कोर्ट में चल रहा है। मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। कोतवाली जलेसर के मोहल्ला शिवगंज में भगवान शिव का मंदिर है। इसमें शिव परिवार विराजमान है। मंदिर की जगह को लेकर विवाद है। मोहल्ले के ही हरीशंकर शर्मा जमीन पर अपना दावा करते हैं और बैनामा होने की बात भी करते है। दूसरी तरफ मोहल्ले के लोग जमीन पर पुराना मंदिर होने का दावा किया गया। जमीन को लेकर मामला...