Etah News: मंडी शुल्क दिए बगैर मालगाड़ी में लोड हुई मक्का, लगाया 8.72 लाख का जुर्माना
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: मंडी शुल्क दिए बगैर रेलवे मालगाड़ी में लोड़ कर दी गई। छापेमारी करते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित फर्म पर 8.72 लाख का मंडी शुल्क/जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर राजस्व चोरी रोकने के लिए की गई है। इससे व्यापारी रेल परिवहन के माध्यम से भी सरकारी राजस्व की चोरी न कर सकें।
छापेमारी का विवरण डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह रेलवे माल गोदाम का निरीक्षण करते समय जानकारी मिली थी कि जिले में रेलवे के माध्यम से खाद के साथ खाद्यान्न का भी बड़े स्तर पर परिवहन किया जाता है। इस सूचना के बाद एडीएम प्रशासन संगम लाल, एसडीएम विपिन कुमार मोरल, तहसीलदार नीरज कुमार की एक टीम तैयार की गई। इस टीम को रेलवे की ओर से माल आयात निर्यात हो रहे माल पर निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। बुधवार को अधिकारियों ने संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.