Etah News: मंगल बाजार से प्रभावित हो रहा स्थानीय व्यापार, लगाई गुहार
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: नगर में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अलीगंज ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि मंगल बाजार के संचालन से नगर के स्थायी व्यापारियों का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि नगर अलीगंज के अधिकांश व्यापारी वर्षों से अपनी-अपनी दुकानों के माध्यम से व्यवसाय कर रहे हैं। सप्ताह में एक दिन लगने वाला मंगल बाजार उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार मंगल बाजार में बड़ी संख्या में बाहरी व्यापारी दुकानें लगाकर कपड़ा सहित विभिन्न प्रकार का सामान बेचते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के ग्राहकों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.