एटा, जुलाई 3 -- Etah News: अलीगंज क्षेत्र के गांव भैंसराना में 173.51 लाख की लागत से बॉक्स कलवर्ट (पुलिया) का निर्माण होगा। इस कार्य के लिए सिंचाई विभाग से स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब परियोजना बजट के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है।

पुलिया निर्माण की मांग विभागीय पत्र के अनुसार फर्रुखाबाद शाखा के किमी 71.075 पर स्थित माइनर पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्य अभियंता समिति की 30 अप्रैल को आयोजित बैठक में इस परियोजना को अनुमोदित किया गया। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड फर्रुखाबाद ने इसकी जानकारी अलीगंज विधायक सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बनने से भैंसराना एवं आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। किसानों को खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी तथा कृषि कार्यों के साथ क्ष...