एटा, जुलाई 21 -- Etah News: भारतीय किसान यूनियन भानू जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर की अगुवाई में ब्लॉक क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण को ज्ञापन सौंपा है। बीडीओ अवागढ़ को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।

समस्याओं का समाधान मंगलवार को सौंपे ज्ञापन को लेकर जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में व्यापक गड़बड़ी है। ग्राम पंचायत नूहंखास में विकास कार्यों की उपेक्षा हो रही है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना में गरीबों को लाभ दिलाने, कल्याणकारी योजना के लिए कैंप आयोजन, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सेवक की नियमित उपस्थिति, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, गोवंश संरक्षण, सड़क एवं जल निकासी के लिए नाली निर्माण की व्यवस्था कराई जाए। मांगों का जल्द निस्तारण...