Etah News: भगवान श्रीराम-सीता जन्म लीला देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: नगर की सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर तीसरी दिन भगवान श्रीराम- सीता जन्म की लीला को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये। रामलीला रंगमंच कलाकारों के साथ दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। लीला मंचन से पूर्व गणेश पूजन के उपरांत घुंघरू घंटी उद्योग से जुड़े लोगों का रामलीला कमेटी ने सम्मानित किया गया। व्यापारी नेता विशन वार्ष्णेय, शुभम बंसल, अचल मित्तल, विवेक जैन, मुकेश राजपूत, सुमित दीक्षित को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कान्हा वार्ष्णेय, जगदीश रावल, शंकर रावल, धर्मेंद्र बघेल, संजू बरसाने, श्रीनिवास कश्यप, बृजमोहन सिंह, सुनील दीक्षित एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.