एटा, अक्टूबर 27 -- Etah News: गांव हरचंदपुर कलां स्थित ब्लैक स्पॉट पर जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद जीप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली देहात के गांव मायानगर नगला केवल निवासी विवेक प्रताप सिंह (27) पुत्र सुनहरी लाल मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना केंद्र में काम करता था। मंगलवार को बाइक से काम करने जा रहे था। हाइवे पर गांव हरचंदपुर कलां के पास चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर जीप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार की मौत टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्रित लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जीप भी पलट गई।

जी...