एटा, जुलाई 13 -- Etah News: घर लौटते समय युवक की कार अचानक सामने आए एक पशु से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना निधौली कलां के गांव रामनगर जिटौली निवासी नरेन्द्र शर्मा (35) पुत्र मातादीन शर्मा शहर के मोहल्ला संजयनगर में केक बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। रविवार की देररात अपना काम खत्म कर कार से अपने गांव लौट रहे थे। पिलुआ क्षेत्र में गांव जवाहरपुर स्थित गोदाम के पास पहुंचे। वही पर अचानक सड़क पर आए बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खंदी में जा गिरी। युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हा...