Etah News: बेकाबू वाहन ने बिजली के दो पोल तोड़े, 100 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
एटा, अगस्त 4 -- Etah News: मोहल्ला कांशीराम स्थित रामशाला स्कूल के पास मंगलवार रात को वाहन ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो एलटी (लो टेंशन) लाइन के पोल टूट गए और करीब 100 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। जेई अतर सिंह लाइनमैनों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त पोल को सड़क किनारे कराया। इसके बाद टूटी हुई विद्युत लाइन का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया गया। अलीगंज विद्युत उपखंड के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि वाहन की टक्कर से दो एलटी लाइन के पोल टूट गए हैं तथा करीब 100 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर जेई अतर सिंह विभागीय कर्मचारियों के साथ मौजूद हैं और नुकसान का विस्तृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.