एटा, अक्टूबर 25 -- Etah News: ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के गांव हत्सारी में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार लोगों के बीमार पड़ने के साथ रविवार दोपहर में बीमार महिला ऊषा देवी की आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला की मौत डेंगू से होने की बात कही है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना पर रविवार को अलीगढ़ एडी हेल्थ डा. नीरज त्यागी और ज्वाइंटट डायरेक्टर डा. मोहन झा पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जमालुद्दीनपुर में घर-घर बीमार, कार्ड टेस्ट में 50 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिवगांव में स्वास्थ्य स्थिति का जायजा गांव हत्सारी पहुंचे एडी हेल्थ डॉ. नीरज त्यागी, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. मोहन झा ने कई घरों में जाकर बीमार मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। गांव में बीमारी की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए...