Etah News: बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
एटा, अक्टूबर 8 -- Etah News: बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दे दी। घरवालों के अनुसार बीमारी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। थाना रिजोर के गांव घुमरिया निवासी ऊषा देवी (40) पत्नी उमेश चन्द्र काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी से तंग आकर गुरुवार को महिला ने फांसी लगा ली। घरवालों ने नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव को गांव ले आए।मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों ने बताया कि काफी संख्या में बीमार रहती थी। इससे परेशान होकर आत्महत्या की है। बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.