Etah News: बिल्सड़ पछांया में फाउंडेशन से गिरा ट्रांसफार्मर, 200 घरों की बिजली गुल
एटा, जुलाई 10 -- Etah News: ग्राम बिलसड़ पछायां में शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर फाउंडेशन धंसने से 250 केवीए ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हादसे में ट्रांसफार्मर का तेल जमीन पर फैल गया। करीब 200 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस और गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने अतिशीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू करने की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर फाउंडेशन के चारों ओर बारिश का पानी भर गया। लगातार पानी भरे रहने से जमीन धंस गई। फाउंडेशन टूट गया। इसके बाद उस पर रखा भारी ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि नया फाउंडेशन तैयार कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.