एटा, अगस्त 25 -- Etah News: मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज एटा परिसर स्थित स्काउट-गाइड भवन में बैठक स्कूल प्रधानाचार्यों की आयोजित हुई। बैठक में डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि अभी भी 70 स्कूल वाहन बिना फिटनेस के चल रहे हैं। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य इन वाहनों का जल्द से जल्द फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बिना परिचालक-महिला कर्मचारी के स्कूल वाहन मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण कार्रवाई स्कूल वाहनों का संचालन बैठक में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना महिला कर्मचारी, चालक-परिचालक का चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र दिये स्कूल वाहनों का संचालन संभव नहीं है। इस कार्य में कोई भी स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधक लापरवाही न बरते। विद्यालय प्रबंध समिति माह में एक बार अभिभावकों के साथ बैठक अवश्य करें। बैठक में स...