एटा, जुलाई 16 -- Etah News: स्कूल में बाबू की हत्या में प्रधानाचार्य का साथ चपरासी ने भी दिया था। पुलिस का दावा है कि चपरासी ने सबूत मिटाने में आरोपी प्रधानाचार्य का साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना जैथरा के गांव कसैला निवासी राहुल पुत्र रामतीर्थ श्रीमाधवानंद कॉलेज में सहायक लिपिक पद पर तैनात थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार थे। दोनों में आपस में विवाद चल रहा था। 28 जून को प्रधानाचार्य ने लिपिक की हत्या कर दी और शव को कार में डालकर ले जा रहा था। पटियाली क्षेत्र में शव बरामद हो गया था। मामले में आरोपी प्रधानाचार्य के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 30 जून को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। लिपिक की हत्या के मामले में घरवालों ने सवाल उठाए थे और आरोप लगाए ...