Etah News: बाइक सवार ने छह साल के बच्चे को उड़ाया, मौके पर मौत
एटा, अक्टूबर 26 -- Etah News: गांव नगला चित्तर में बाइकसवार ने छह साल के मासूम को रौंद दिया। टक्कर लगने से मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। सड़क पार करने के लिए एक साइड में जाकर खड़ा हो गया था। उसी दौरान बाइकसवार ने टक्कर मार दी। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना निधौलीकलां के गांव नगला चित्तर निवासी गोविंद का छह वर्षीय बेटा यश सोमवार सुबह मां रजनी के साथ खेत पर जा रहा था। गोविंद और उसकी पत्नी खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सड़क किनारे पहुंची। सड़क पार करने के लिए वह खड़ी हुई थी।इसी दौरान बाइकसवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। घरवालों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा करीब चार फीट उछलकर दूर जा गिरा। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.