Etah News: बच्ची का नाम रखने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्ष से छह घायल
एटा, जुलाई 22 -- Etah News: गांव नगला जैत में बुधवार को बच्चे के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, हंसिया से हमला, पथराव हुआ। करीब आधे घंटे तक चले बवाल में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में मेडिकल कराया। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हमले में घायल गांव नगला जैत निवासी सत्यवीर, रेखा देवी पत्नी सत्यपाल सिंह, शैलेश, वहीं दूसरे पक्ष से गीता (40) पत्नी भारत सिंह, अनोज, सनोज घायल हुए हैं। घायल गीता ने बताया कि घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि उनकी नातिन का नाम दूसरे पक्ष ने अपने बच्चे का रख लिया। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और दूसरे पक्ष की एक महिला ने उन पर हंसिया और डंडे से हमला कर दिया। गीता के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.