एटा, जुलाई 7 -- Etah News: साइबर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से बच्चियों और महिलाओं की तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट करने वाले एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल से एक हजार से अधिक अश्लील वीडियो, न्यूड फोटो मिले है। साइबर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से नौ साइबर टिपलाइन मिली। इस आधार पर साइबर थाना, साइबर सेल ने संयुक्त रुप से जांच की। जांच में पाया गया कि जिले का ही एक युवक बच्चियों के एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बना रहे हैं। एप के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली और मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जांच के बाद आरोपी मुदित गुप्ता पुत्र इन्द्रेश गुप्ता निवा...