एटा, अगस्त 19 -- Etah News: गांव मधुपुरा स्थित फौजी गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि गृहक्लेश में आत्महत्या की चर्चा है। आगरा के थाना शमशाबाद के गांव लखुरानी निवासी सुबेक जादौन (20) पुत्र कालीचरण करीब डेढ़ महीने पहले ही थाना मलावन के गांव मधुपुरा स्थित फौजी गेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करता था। गेस्ट हाउस में किराये पर रहने वाले प्लांट के कर्मचारियों के लिए खाना बनाने का काम करता था। वहीं गेस्ट हाउस परिसर में ही रहता था। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर अन्य कर्मचारियों कमरे में जाकर देखा। कर्मचारी का शव फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्...