एटा, अगस्त 18 -- Etah News: वायरल फीवर के रोगी बढ़ते ही प्राइवेट पैथौलॉजी ने डेंगू पॉजिटिव निकालने का खेल शुरू कर दिया है। प्राइवेट और अपंजीकृत चिकित्सकों के इशारे पर प्राइवेट पैथोलॉजी बुखार रोगियों को डेंगू पॉजिटिव निकालकर रूपये वसूली की शुरूआत हो गई है। मंगलवार को मेडिकल कालेज में प्राइवेट पैथोलॉजी में डेंगू पॉजिटिव मरीज की पुन: जांच करायी गई है। मेडिकल कालेज में हुई डेंगू जांच में मरीज डेंगू नगेटिव निकला है। खुशालगढ़ निवासी 19 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र ने बताया कि बुखार आने पर उसने करतला स्थित मुस्कान पैथोलॉजी में जांच कराई। जहां पर कर्मचारी ने उसकी कार्ड से डेंगू की जांच की। जांच में वह डेंगू पॉजिटिव निकला। लगातार बुखार आने से कमजोरी भी आ रही थी। इसके बाद परिजन उसको लेकर मंगलवार को मेडिकल कालेज आए। जहां पर पैथोलॉजी में उसकी पु...