एटा, जुलाई 15 -- Etah News: बुधवार को कस्बा में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के तहत ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली निकाली गई, जिसके माध्यम से शिक्षकों ने अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र से एबीएसए नेत्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बीआरसी परिसर से प्रारंभ होकर कैलाश चंद्र तिराहा, मुख्य बाजार से कस्बा के प्रत्येक गली मोहल्लों से निकाली गई। रैली में एआरपी विक्रांत, शिव कुमार, दुर्विजय सिंह, भारतवीर, नोडल संकुल शिक्षक मोहम्मद माजिद, जैनेंद्र कुमार, राकेश गिरी, दुर्योधन, सोमेश, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सुमन बाबू, मनीष दुबे, सोमेंद्र, संजय शर्मा, देवेश कुमार, राम दुवे, रेनू, नीता, मोनिका, प्रमिला जैन, नरेश वार्ष्णेय, ललित कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakh...