एटा, जुलाई 20 -- Etah News: प्रतिबंधित पशु काटते समय अचानक पहुंची पुलिस को देख तस्कर छत से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में पशुपालक ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार शाम को डायल-112 पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अचलपुर स्थित एक घर में प्रतिबंधित पशु को काटा जा रहा है। जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस, मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तस्कर तौसीन खां पुत्र चम्मन खां निवासी अचलपुर भागने लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया। पुलिस ने तस्कर को पकड़ा। बाकी के अन्य आरोपी भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के बाद सोमवार को तस्कर को जेल भेज दिया ग...