Etah News: पूर्व बार अध्यक्ष पर हुए हमले पर भड़के अधिवक्ता, होगी हड़ताल
एटा, अक्टूबर 5 -- Etah News: जलेसर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल पर हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से अलीगंज बार एसोसिएशन के दोनों गुटों ने विरोध जताया है। बार एसोसिएशन अलीगंज के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बार एसोसिएशन की बैठक सभागार में हुई। इसमें जलेसर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल के साथ हुई मारपीट और मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
प्रदर्शन के कारण तय किया गया कि अलीगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ता छह और सात अक्तूबर को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बैठक में बार एसोसिएशन अलीगंज के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, सचिव वेद प्रकाश यादव, फेरू सिंह यादव, उमेंद्र सिंह यादव, सुनील सिंह शाक्य, बलबीर सिंह यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.