Etah News: पुलिस भर्ती की तैयारियों के लिए रेस लगाते समय गिरा युवक, मौत
एटा, सितम्बर 4 -- Etah News: युवक की रेस लगाते समय मौत हो गई। रेस लगाते हुए समय अचानक वह बैठ गया। जब तक उसके साथी कुछ समय पाते कि तब तक उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। कोतवाली नगर के मोहल्ला रैबाड़ी निवासी शिवम उपाध्याय (22) पुत्र विपन उपाध्याय पुलिस और अन्य फोर्स में भर्ती होने के लिए तैयारियां कर रहा है। वह रोजाना फिजिकल फिननेश के लिए दौड़ लगाता है। शुक्रवार की सुबह अपने साथियों के संग पुलिस लाइन के ग्राउंड में दौड़ लगाने के लिए गया था। वह कुछ ही देर रेस लगा पाया था कि अचानक से गिरकर बैठ गया। कुछ देर आराम करने के बाद फिर से दौड़ लगाने लगा। दूसरी बार में वह कुछ ही दूर चल पाया था कि वह फिर से गिर गया। जैसे ही वह दोबारा गिरा तो उसके साथ दौड़ रहे युवकों ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह बोल नहीं पाया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.