एटा, अगस्त 17 -- Etah News: एटा, कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात पुलिस ने मिलकर रेलवे अंडरपास के निकट भंडारे का आयोजन कराया। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान कांवडियों को भंडारा भी खिलाया। कार्यक्रम में एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह एवं सीओ नगर कीर्तिका सिंह उपस्थित रही। पवित्र सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रविवार को कोतवाली देहात एवं कोतवाली नगर पुलिस एटा-कासगंज रोड पर रेलवे अंडरपास के निकट आर्ष गुरुकुल के सामने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत कर उनको प्रसाद वितरित किया तथा उन पर पुष्प वर्षा की और उनकी कुशलता जानी। यह भी पढ़ें- Etah News: भोलेनाथ का अभिषेक करने को मार्गों पर रही कांवड़ियों की धूम इस अवसर पर एसएसपी ने कां...