एटा, अगस्त 6 -- Etah News: बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों द्वारा रोडवेज चालकों के साथ अभद्रता और मनमानी के विरोध में गुरुवार को चालक और परिचालकों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक, परिचालकों ने बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर रोडवेज वर्कशॉप में आक्रोश प्रदर्शन किया। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बीते बुधवार को ड्यूटी के दौरान बस स्टैंड पर एटा डिपो के एक चालक के साथ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को पुलिस ने हद पार करते हुए एक अन्य चालक को बिना किसी ठोस वजह के चौकी में बंद कर दिया। खबर मिलते ही डिपो के सभी चालक एवं परिचालक आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों और परिचालकों आक्रोश प्रदर्शन के कारण विभिन्न रूटों पर जाने वाली...