Etah News: पिटाई के बाद इलाज में लापरवाही से गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
एटा, अक्टूबर 7 -- Etah News: मोहल्ला शेरगंज में गर्भवती महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर महिला की पिटाई करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि महिला की मौत के बाद ससुरालीजन मायकेवालों को सूचना दिए बिना शव को दफनाने ले जा रहे थे। जानकारी पर मायकेवाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जिला हाथरस के गांव कुरावली निवासी मोहम्मद वकील ने बताया कि बहन शायराबानो (22) की शादी डेढ़ साल पहले फरमान निवासी मोहल्ला शेरगंज थाना जलेसर के साथ की थी। आरोप है कि बहन गर्भवती थी और ससुरालीजन इलाज नहीं करा रहे थे। रविवार को कॉल कर बहन ने बताया था कि ससुरालीजनों ने मिलकर उसकी पिटाई की।
मौत की जानकारी और शव दफनाने का प्रयास मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन आगरा के एसएन मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.