एटा, जुलाई 2 -- Etah News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के प्रथम दिवस बिना किसी व्यवधान के सात केन्द्रों पर दोनों पालियों में संपन्न हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 680 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन संगम लाल की देखरेख में केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी में पकड़े गए 14 फर्जी परीक्षार्थी, एफआईआरपरीक्षा में उपस्थितता डीआईओएस डा.इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में कुल 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,558 परीक्षार्थी उपस्थित...