एटा, अगस्त 6 -- Etah News: जनपद के चारों विधायकों ने एक साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। यह शायद इस कार्यकाल में पहली बार हुआ है कि चारों विधायक एक साथ मुख्यमंत्री से मिले हो। जनपद में होने वाले कार्यक्रमों में भी एक साथ सभी विधायक नहीं दिखते। चारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में प्रमुखता से उठाया है। बुधवार को विधान सभा सत्र के समापन के बाद जिले के चारों विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलने की सहमति बना ली। मुख्यमंत्री से समय मांगा गया तो भी एकदम से मिल गया। मुख्यमंत्री ने जिले के हाल के बारे में पूछा तो सभी तो एक-एक कर पूरी बातें बता दी। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर जलेसर डिपो के शुभारंभ करने के लिए आमंत्रण दिया तो उन्होंने मौन स्वीकृति दे दी। शीघ्र ही जलेसर आने का वादा भी कर दिया। जलेसर क्षेत्र की बाईपास सहित अन्य समस्याओं के ब...