एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लाख दावों के बावजूद इस बार नामांकन का ग्राफ गिर गया है। जिले में लगातार तीन महीने तक चले 'स्कूल चलो अभियान' के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और पिछले वर्ष के मुकाबले इस सत्र में 2,437 नामांकन कम दर्ज किए गए। खराब प्रदर्शन को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अलीगंज और जैथरा के खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला समन्वयक सामुदायिक गतिविधियां आशीष गंगवार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत जुलाई से सितंबर तक परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश के लिए अभियान चलाया गया था।

नामांकन के कुल आंकड़े इस दौरान जिले के 1,691 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक कुल 27,751 नए नामांकन हुए। जबकि, पिछले सत्र (2025-26) में यह आंकड...