एटा, नवम्बर 10 -- Etah News: दो बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रही रही महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को भदवास गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। दीपावली के दिन से मृतक गायब था। इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चर्चा है कि महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, उसके प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी ने पति की चाकू से गोदकर की हत्या, प्रेमी ने भी दिया साथ; सड़क पर फेंक दी लाशदिल्ली में शुरू हुआ प्रेम संबंध परिजनों के अनुसार दिल्ली के मॉडल टाउन में रामसेवक के साथ उसके रिश्ते का चाचा आकाश भी मजदूरी करता था। इसके बाद महिला सीमा आकाश के संपर्क में आ गई। परिजनों के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल से सीमा और आकाश दिल्ली में एक ...