एटा, अक्टूबर 27 -- Etah News: मेडिकल कालेज में तीसरे फ्लोर पर बना संचारी रोग वार्ड फुल हो गया। मंगलवार को इसमें रसूलपुर गढ़ौली के डेंगू पॉजिटिव पति-पत्नी सहित नए चार मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा छह डेंगू पॉजिटिव मरीज पूर्व से भर्ती होकर उपचार ले रहे हैं। संचारी रोग वार्ड में प्रतिदिन जांच में डेंगू पॉजिटिव आने वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मंगलवार को मेडिकल कालेज में रसूलपुर गढ़ौली के डेंगू पॉजिटिव योगेश (38) पुत्र शंकरलाल और उसकी पत्नी देवेश (25) को इमरजेंसी से संचारी रोग वार्ड में भर्ती कराया गया। योगेश ने बताया कि परसों से उसे बुखार आ रहा है। उसकी 40 हजार प्लेटलेट्स रह गई हैं। वार्ड में वह रात्रि 10 बजे पत्नी देवेश सहित भर्ती हुआ है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: वीरमपुर में डेंगू के लक्षणों वाले बुखार से 20 दिन में तीसर...