एटा, नवम्बर 26 -- Etah News: दामाद-बेटी के साथ पंजाब गए वृद्ध की मौत हो गई। शव लेकर दोनों गांव पहुंचे तो बेटे के ससुर ने जहर देकर हत्या का आरोप लगा दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की मानें तो हृदय गति रुकने से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हत्सारी निवासी हरपाल (70) पंजाब प्रांत में तहसीलदार कार्यालय में माली की नौकरी करते थे। नौकरी से रिटायर होने के कुछ साल पहले गांव आ गए थे। नौकरी के दौरान पंजाब में घर खरीदा था, साथ ही गांव में करीब 10 बीघा जमीन भी है।

पंजाब में हुई हरपाल की मौत बेटे किशन की चार साल पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। समधी रामविलास निवासी मंसूरनगर कायमगंज फर्...