एटा, अगस्त 14 -- Etah News: खंड शिक्षाधिकारी सकीट नेत्रपाल सिंह की जांच आख्या पर बीएसए अनुपम अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, स्टाफ ने लगाये सभी आरोप सही पाये गये है। जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने निलंबित करते हुए उनको प्राथमिक विद्यालय नंदपुर बेलामई से सम्बद्ध किया है। बीएसए ने बताया कि गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर खंड शिक्षाधिकारी सकीट को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। बीईओ सकीट ने शुक्रवार को प्रस्तुत की जांच आख्या में बताया है कि मामले की सत्यता जानने के लिए वह 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार उपस्थि...