Etah News: निविदा खुलने के दो वर्ष बाद भी हाइवे पर नहीं बने फुटओवर ब्रिज
एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर क्षेत्रीय लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर लोहे के फुटओवर ब्रिज का निर्माण होना है। इस कार्य को पूरा कराने के लिए एनएचएआई दो वर्ष पहले टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर चुका है, इसके बावजूद अब तक तीन में से किसी एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी नहीं हो सका है। गांव हरचंदपुर कलां से होकर गुजर रहे एनएच-34 पर केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने एवं गांव मलावन में पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए कुल तीन फुटओवर ब्रिज का निर्माण होना है। तीनों फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए एनएचएआई करीब 22 महीने पहले यानी बीते 10 मई को टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। इसके बाद भी धरातल पर अब तक ब्रिज का निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.