Etah News: निधौली खुर्द में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 23 मरीज मिले बीमार
एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा, ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द निवासी एक वर्षीय काव्या पुत्र रवि के मलेरिया पॉजिटिव निकलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गांव में पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर 23 बीमारों को जांच कर उपचार देने का काम किया है। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को निधौली खुर्द पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर मलेरिया पॉजिटिव बच्चे के परिवार में अन्य सदस्यों की स्थिति को देखा। साथ ही गांव में अन्य 23 मरीजों को जांच कर उपचार दिया गया। पांच बुखार रोगियों की एमपी कार्ड टेस्ट किये गये। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जांच टीम में शामिल डा. आकाश वर्मा, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, एलटी जसराम एवं मुकेश ने ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.