Etah News: निजी क्लीनिक पर इलाज के बाद महिला की बिगड़ी हालत, मौत
एटा, जुलाई 14 -- Etah News: सहावर रोड स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक में भर्ती करायी गई महिला की उपचार के दौरान हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया। जब तक परिवारीजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। महिला ने गेट पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। कासगंज के गांव राजपुर निवासी 18 वर्षीय सुनीता पत्नी पप्पू को परिवारीजन सोमवार तीन बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पुत्र कौशल ने बताया कि मां सुनीता को सीने में इन्फेक्शन से सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी। जिस पर वह उनको एटा-सहावर रोड पर ब्लॉक कार्यालय से आगे स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक में उपचार कराने को लाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक एवं कंपाउडर ने गोली और इंजेक्शन दिए। इसके थोड़ी देर बाद ही उनको बेचैनी और घबराहट होने लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.