Etah News: नशे से दूर रहने का दिया संदेश, छात्रों को बताए दुष्परिणाम
एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा, सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक नगरिया मोड़ में नशा मुक्ति अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तुषार शर्मा ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक या साथियों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति की आदत और फिर गंभीर लत बन जाती है। नशे का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि उसके परिवार, पढ़ाई, करियर और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। युवाओं को विशेष रूप से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। छात्रों को बताया गया कि नशे की गिरफ्त में आने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.