एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: जीडी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, कंस और सुदामा सहित विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी फैंसी पोशाकों में सजे बच्चों की मासूम अदाओं और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा प्ले ग्रुप से कक्षा दो तक के बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। नन्हे कदमों पर थिरकते बच्चों ने जन्माष्टमी के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जन्माष्टमी पर स्कूलों में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने ब...