एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: मंगलवार दोपहर ठंडी सड़क तिराहा से नन्नूमल चौराहा तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कृष्णा टाकीज से लेकर नन्नूमल चौराहा तक मरीज को लेकर एंबुलेंस फंसी रही। एंबुलेंस में सवार मरीज को जल्दी चिकित्सक के यहां पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कर्मी माइक से ई रिक्शा, वाहन चालकों से जगह देने की मांग करता रहा। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड से एक एंबुलेंस मरीज को लेकर ठंडी सड़क की ओर मुड़ी। जहां पर सबसे पहले उसके अनाधिक प्राइवेट बस स्टैंड पर जाम से रूबरू होना पड़ा। ठंडी सड़क तिराहा से ग्रीन गार्डन तक एंबुलेंस रेंगते हुए निकली। इसके बाद जैसे ही एंबुलेंस शारदा टाकीज पर पहुंची। उसको पुन: जाम का सामना करना पड़ा। यहां से लेकर नन्नूमल चौराहा तक जाम में फंसी एंबुलेंस को मेहता पार्क की ओर मुड़ने के लिए करीब आधा घंटे से अधिक का समय...