Etah News: नगला धारू में निकला मलेरिया पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम ने दिया उपचार
एटा, जुलाई 23 -- Etah News: ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला धारू में 17 वर्षीय किशोर मलेरिया पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया है। ग्राम नगला धारू में 17 वर्षीय मोनू पुत्र सूरजपाल सिंह मलेरिया पॉजिटिव निकला है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम डॉ. आकाश वर्मा, सुशील कुमार, जसराम सिंह एवं मुकेश कुमार ने ग्राम नगला धारू का दौरा किया।
स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य टीम ने गांव के 54 घरों में व्यक्तिगत रूप से विजिट कर साफ-सफाई, जलभराव और मच्छरजन्य स्थितियों का जायजा लिया गया। शिविर के दौरान कुल 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, दवाएं दी गईं। बुखार व अन्य लक्षणों से पीड़ित 11 लोगों की मलेरिया जांच की गई। सभी 11 सैंपल की रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.