Etah News: नए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले महाप्रभु जगन्नाथ
एटा, जुलाई 16 -- Etah News: राजा का रामपुर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। दाऊजी मंदिर में भगवान की महाआरती के साथ इस पावन यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा दाऊजी मंदिर से शुरू होकर बुद्ध विहार, डाकघर, सदर बाजार और मडिया चौराहा होते हुए बड़ी देवी मंदिर पहुंची। वहां कुछ देर विश्राम और विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पुन उसी मार्ग से होते हुए देर शाम वापस दाऊजी मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा कस्बा 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से सराबोर रहा। इस वर्ष की रथयात्रा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक रही। अब तक जिस रथ का उपयोग किया जा रहा था, वह लगभग 100 वर्ष से भी अधिक पुराना हो चुका था। सुरक्षा और परंपरा दोनों को ध्यान में रखते हुए इस बार समिति द्वारा एक भव्य नए रथ का निर्माण कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.