Etah News: धान खरीदने के बाद 52.60 लाख रुपये नहीं दिए, मांगने पर मारने की धमकी
एटा, जुलाई 16 -- Etah News: धान खरीद के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। बकाया रुपये मांगने पर आरोपी नहीं दे रहा है। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला के गांव सहपुर निवासी वीरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अताउल मुस्तफा निवासी जोखनपुर बहेरी बरेली जो अनमोल राइस मिल चलाते हैं। इनको 3782 रुपये प्रति कुंतल की दर से 20 ट्रक धान की खरीद का सौदा तय हुआ था। तय समझौते के अनुसार धान की आपूर्ति की गई। इसकी कुल कीमत दो करोड़ 25 लाख 60 हजार 907 रुपये बताई गई। आरोप है कि आरोपियों ने एक करोड़ 73 लाख रुपये का ही भुगतान किया, जबकि 52 लाख 60 हजार की शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बेईमानी और धोखाधड़ी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.