Etah News: धान की बंपर आवक से अलीगंज रोड पर 6 घंटे थमे रहे पहिए, फंसे रहे लोग
एटा, अक्टूबर 4 -- Etah News: गल्ला मंडी में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है, लेकिन मंडी प्रबंधन की लापरवाही और बेहद खराब व्यवस्थाओं के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो गई है। शनिवार को अलीगंज रोड पर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अनियंत्रित कतारों के चलते शीतलपुर से लेकर गांव कुसाड़ी स्थित एनएच 34 बाईपास तक करीब पांच किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह जाम शाम चार बजे तक यानी करीब छह घंटे तक जस का तस बना रहा। शनिवार को गल्ला मंडी खुलने के साथ सुबह से ही एटा-अलीगंज मार्ग पर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आना शुरू हो गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह दस बजते तक मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति इतनी विकराल हो गई कि शीतलपुर से कुसाड़ी बाईपास तक वाहनों के पहिये पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.