एटा, अगस्त 9 -- Etah News: एटा, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। चारों ओर गूंजते हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष, पैरों में बंधे घुंघरू की छनक और शिव गीतों की मधुर तान के बीच कांवड़ियों के अनगिनत जत्थे अपने गंतव्य शिवालयों की ओर निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। भक्ति के इस अलौकिक उत्सव में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। रविवार भोर से ही बदायूं के कछला, लहरा घाट और एटा-कासगंज सीमा से सटे सोरों जी गंगाघाटों से हजारों श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा गया। जहां से एटा, आगरा, फिरोजाबाद, टूंडला, फतेहपुर सीकरी और बटेश्वर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आए कांवड़ियों ने पवित्र गंगा में स्नान कर कांवड़ उठाई। कछला और सोरों घाट से जल भरकर कांसगंज, आगरा और शिकोहाबाद रोड के रास्ते अपन...